जींद : बम व पटाखों के छर्रे लगने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बम व पटाखों के छर्रे लगने से महिला की मौत


जींद, 09 नवंबर (हि.स.)। सैक्टर नौ में रविवार रात मकान के बाहर खड़ी महिला के गले में पटाखा लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के शव का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सैक्टर नौ निवासी संदीप की 39 वर्षीय पत्नी पूनम रविवार रात को अपने मकान के बाहर दीपावली पर्व पर आसपास फोड़े जा रहे पटाखे देख रही थी। उसी दौरान पूनम के गले पर कोई बम या पटाखे जैसी वस्तु आ टकराई। जिसमें पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी पटाखे या बम का छर्रा महिला के गले में घुसा है। जिससे महिला की मौत हो गई। मृतका के पति संदीप ने पुलिस को बताया कि वह टावरों की कपनी में इंजीनियर है। जबकि उसकी पत्नी पूनम गृहणी थी। बीती देर रात को उसकी पत्नी बेटी के साथ मकान के बाहर खड़ी हुई थी। त्यौहार के कारण सड़क पर बम व पटाखे भी फोड़े जा रहे थे। उसी दौरान उसकी पत्नी के गले पर कुछ लगा। जिसमें वह घायल हो गई। अस्पताल में ले जाने पर उसकी मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतका के शव का खानपुर पीजीआई में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया है। सोमवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी टिंकू ने बताया कि महिला के गले पर कुछ लगा, जिसमें महिला की मौत हुई। खानपुर पीजीआई में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story