जींद : एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी ने स्वर्ण जीत लहराया परचम

WhatsApp Channel Join Now
जींद : एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी ने स्वर्ण जीत लहराया परचम


जींद, 26 सितंबर (हि.स.)। जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया है।

भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला शनिवार को ईरान के साथ हुआ। भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में 37-34 से मात दी। सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 48-24 से हराया था। जबकि भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते। जिसमें बांग्लादेश 42-21, ईरान 37-23 और जापान 50-25 से मात देकर जीत हासिल की थी।

टीम में जींद के हथवाला गांव की कबड्डी खिलाड़ी पूजा भी शामिल रही। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। पूजा टीम में रेडर के तौर पर खेलती हैं। अर्जुन अवार्डी पूजा 2023 एशियाई खेलों व 2025 बांग्लादेश में हुए वल्र्ड कप और एशिया गेम्स में भी गोल्ड जीत चुकी है।

एशियन गेम्स में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था। पिछले साल एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप और महिला कबड्डी वल्र्ड कप में भी देश को विजेता बनाने में पूजा ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि पूजा देश को मैच जीतवाने में अपना योगदान देंगी। हथवाला गांव की रहने वाली पूजा भारतीय महिला कबड्डी की चर्चित खिलाडिय़ों में शामिल रही हैं। वर्ष 2022 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रह चुकी पूजा ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत से अलग पहचान बनाई। किसान परिवार से आने वाली पूजा ने सीमित संसाधनों के बावजूद कबड्डी में अपनी प्रतिभा को निखारा और राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहचान बनाई। भाई साहिल की जुलाना में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। पिता धर्मेंद्र किसान हैं। 2022 एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम के स्वर्ण पदक अभियान में उनकी भूमिका रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story