सोनीपत:हादसे में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:हादसे में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, तीन घायल


सोनीपत, 27 मई (हि.स.)। सोनीपत

जिले में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो

गई, जबकि उसके चाचा और दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुरथल रोड पर गीतांजलि

गार्डन के सामने फोर व्हीलर शोरूम के पास हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े खराब

ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चारों

युवक गाड़ी में फंस गए।

हादसे

के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार के शीशे और दरवाजे

तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक

अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर

दिया गया। मृतक की पहचान गांव तिहाड़ खुर्द निवासी सुधांशु के रूप में हुई है। वह सोनीपत

पॉलिटेक्निक में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार की आर्थिक मदद

के लिए वह रात में ब्लिंकिट में पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय का काम भी करता था। परिजनों

के अनुसार, ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने चाचा और दोस्तों के साथ मुरथल खाना खाने

गया था। लौटते समय हादसा हो गया।

बताया

जा रहा है कि सड़क किनारे खराब ट्रक कई दिनों से खड़ा था। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार

और कार चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ट्रक को सड़क किनारे

खड़ा छोड़ने के मामले की भी जांच कर रही है। घायलों में सुधांशु के चाचा प्रदीप और

उसके दो दोस्त शामिल हैं। प्रदीप एक निजी विश्वविद्यालय की बस में परिचालक हैं। दोनों

दोस्त भी सुधांशु के साथ पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करते हैं। तीनों की हालत गंभीर बनी

हुई है और उनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। सुधांशु के परिवार में उसके दादा

डीटीसी से रिटायर हैं, जबकि उसके पिता वर्तमान में डीटीसी में कार्यरत बताए जा रहे

हैं। पुलिस

ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story