हिसार : भाजपा की नीतियों से जनता में उत्साह का माहौल : कुलदीप बिश्नोई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा की नीतियों से जनता में उत्साह का माहौल : कुलदीप बिश्नोई


सरकार ने प्रदेश

में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की

हिसार, 04 फरवरी

(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा

है कि भाजपा की नीतियों से जनता में उत्साह का माहौल है और मुख्यमंत्री नायब सैनी की

कुशल कार्यप्रणाली भी लोगों को पसंद आ रही है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने

प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

कुलदीप बिश्नोई

बुधवार काे हिसार, नलवा, आदमपुर में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिकरत करते हुए ग्रामीणों से बातचीत

कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई कदम उठाए

हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार

ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

मैरिट के आधार पर नौकरियों सहित सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के

लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

भाजपा नेता ने कहा

कि सरकार ने किसानों के हितों में कई महत्वपूर्ण नीतियों से किसानों को लाभ पहुंच रहा

है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की

हैं, जैसे कि फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान

निधि योजना। इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है और वे अपनी फसलों का

उत्पादन बढ़ा पा रहे हैं। इस दौरान

उनके साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story