हिसार : साप्ताहिक पुलिस परेड में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
हिसार, 19 अक्टूबर (हि.स.)। साप्ताहिक पुलिस परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत
जैन ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
एसपी ने कर्मचारियों की कार्यशैली, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें
भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित
किया।
एसपी सिद्धांत जैन ने साेमवार काे कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका
महत्वपूर्ण है। अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले
पुलिसकर्मी विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने के साथ आमजन में सुरक्षा और विश्वास
की भावना भी बढ़ाते हैं। सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का
उद्देश्य उनका उत्साह बढ़ाना और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए
प्रेरित करना है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों का गंभीरता से समाधान
करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने व्यवहार एवं कार्यशैली
से पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि मजबूत करने के निर्देश दिए।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

