सोनीपत: अवैध देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 25 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की पुलिस टीम ने अवैध हथियार

रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला कलांगीता भवन चौक सोनीपत निवासी कनिष्क के रूप में

हुई है।

पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बहालगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को क्राइम यूनिट सेक्टर-27 के उपनिरीक्षक

सुखबीर अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी में गांव खेवड़ा फ्लाईओवर के पास गश्त कर रहे

थे। टीम में सिपाही दिनेश, सिपाही अंकित और चालक सिपाही दीपक शामिल थे। इसी दौरान पुलिस

को सूचना मिली कि गीता भवन चौक निवासी कनिष्क खेवड़ा से चौहान जोशी जाने वाले फ्लाईओवर

के पास खड़ा है। उसके पास अवैध पिस्तौल है और वह किसी का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुखबीर ने सिपाही अंकित को मौके

की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए और टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस

की गाड़ी देखते ही युवक पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी

कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के लोअर की दाहिनी जेब से एक देसी

पिस्तौल बरामद हुई। उसकी मैगजीन खाली थी। पुलिस ने आरोपी से हथियार का लाइसेंस या कोई

वैध परमिट मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने पिस्तौल का खाका तैयार कर उसकी पैमाइश की। इसमें

बैरल की लंबाई 12 सेंटीमीटर, बॉडी की 15.5 सेंटीमीटर और बट की लंबाई 10.5 सेंटीमीटर

मिली। पिस्तौल के बट के दोनों तरफ काले रंग की प्लास्टिक की पट्टियां लगी थीं। स्लाइड

की बाईं तरफ अंग्रेजी में मेड इन कोरिया लिखा हुआ था। पुलिस ने पिस्तौल को प्लास्टिक

के जार में रखकर सील कर दिया और सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी

के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story