हांसी में कार से डेढ़ करोड़ से अधिक की नकदी बरामद, पुलिस ने आयकर विभाग को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में कार से डेढ़ करोड़ से अधिक की नकदी बरामद, पुलिस ने आयकर विभाग को लिखा पत्र


नाकाबंदी में दो बैगों से मिले एक करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये

नकदी के स्रोत पर तीनों कार सवारों के पास नहीं था संतोषजनक जवाब

हांसी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। हांसी में जींद रोड पर मध्यरात्रि पुलिस की विशेष

नाकाबंदी के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार की तलाशी में दो बैगों से एक करोड़

56 लाख 49 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई। कार में सवार तीन व्यक्ति इतनी बड़ी रकम

के स्रोत के संबंध में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही नकदी से संबंधित

आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नकदी के

स्रोत की जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को पत्र भेजा है।

इंस्पेक्टर सुनीता ने गुरुवार काे बताया कि बुधवार रात जींद रोड, हांसी पर पुलिस द्वारा

विशेष नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान जींद बाईपास की तरफ से सफेद रंग की एक कार

आती दिखाई दी। नाके पर तैनात पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर जांच की। नाका प्रभारी इंस्पेक्टर

सुनीता के नेतृत्व में कार की तलाशी ली गई, जबकि नाकाबंदी की निगरानी डीएसपी दिनेश

कुमार कर रहे थे। तलाशी के दौरान कार में रखे दो बैगों से भारतीय करेंसी के कुल एक

करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये बरामद हुए। कार में सवार तीन व्यक्तियों की पहचान सिरसा

निवासी मोहित व सुरेंद्र तथा फतेहाबाद निवासी साहब सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों

से नकदी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वे इसके स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी

नहीं दे सके।

पुलिस चौकी अनाज मंडी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार ने मामले में आगामी कार्रवाई

की। नकदी के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय,

रोहतक को पत्र भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी और कार को भारतीय नागरिक सुरक्षा

संहिता की धारा 106 के तहत थाना शहर हांसी के मालखाने में जमा करवाया गया है। नकदी

को जिला ट्रेजरी, हांसी में जमा करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मामले में

आगामी जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story