सोनीपत पुलिस ने 52 मोबाइल तालाशकर असल मालिकों को लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत पुलिस ने 52 मोबाइल तालाशकर असल मालिकों को लौटाए


सोनीपत, 06 मई (हि.स.)। सोनीपत

पुलिस ने गुम हुए 52 मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को उनके असली मालिकों को सौंप दिए।

इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह बताया

कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस

उपायुक्त पश्चिमी जोन एवं साइबर कुशल पाल सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप

मोर के के साथ साइबर सेल टीम ने मोबाइल फोन ट्रेस किए। टीम इंचार्ज उप निरीक्षक कमल

सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के आधार पर अप्रैल माह के दौरान सभी

मोबाइल खोज निकाले। बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के बताए गए हैं।

पुलिस

के अनुसार सभी मोबाइल सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीसीटीवी) सीईआईआर पोर्टल

पर गुमशुदा के रूप में दर्ज थे। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित डिवाइस को ब्लॉक कर दिया

जाता है, जिससे दुरुपयोग की संभावना कम हो जाती है। इसके बाद तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल

की लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने

पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से फोन ब्लॉक हो

जाता है और उसे सुरक्षित बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने बताया कि आगे

भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनका खोया सामान वापस मिल

सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story