हिसार : जूनागढ़ से इनामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जूनागढ़ से इनामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम सम्मानित


हिसार : जूनागढ़ से इनामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम सम्मानित


साप्ताहिक परेड में एसपी सिद्धांत जैन ने ली सलामी, पुलिसकर्मियों की वर्दी,

अनुशासन और कार्यकुशलता का किया निरीक्षण

हिसार, 31 अगस्त (हि.स.)। गुजरात के जूनागढ़ से जीवन हत्याकांड में 50 हजार

के इनामी मुख्य आरोपी रमेश और उसके साथियों को काबू करने वाली पुलिस की टीम को उत्कृष्ट

एवं सराहनीय कार्य के लिए सोमवार को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर

उनका उत्साहवर्धन किया।

साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने पुलिसकर्मियों की सलामी ली और

परेड का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन

और परेड की कार्यकुशलता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों

को सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में अनुशासन और टीम भावना का विशेष

महत्व है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों

का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित

किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

दूसरे राज्य में छिपे आरोपी तक पहुंची टीम, एसपी ने थपथपाई पीठ

जीवन हत्याकांड में 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी रमेश एवं उसके साथियों को

गुजरात के जूनागढ़ से काबू करने वाली पुलिस टीम में एएसआई बजरंग सिंह, एएसआई सुरेंद्र

सिंह, ईएएसआई तेजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनुप सिंह, ईएचसी सुरेंद्र सिंह, सिपाही अनिल

और सिपाही नीरज शामिल रहे। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित

किया।उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने कठिन परिस्थितियों

में लगातार मेहनत, बेहतर तालमेल, तकनीकी दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते हुए

आरोपियों को दूसरे राज्य से काबू किया। यह पुलिस की कार्यकुशलता और अपराधियों के खिलाफ

कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सिद्धांत जैन ने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, पुलिस उन्हें कानून

के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट

एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी सम्मानित

कर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रहे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई

को और प्रभावी बनाया जा सके। साप्ताहिक परेड के बाद एसपी ने अर्दली रूम लगाकर पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत

और विभागीय समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बरवाला सुमित कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य

अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story