सोनीपत: पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री वाले अवैध खोखे को हटाया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री वाले अवैध खोखे को हटाया


सोनीपत, 31 अगस्त (हि.स.)। जिले

में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सोनीपत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को नगर निगम की टीम की मदद से बहालगढ़-सोनीपत मार्ग पर

गांव लिवासपुर जाने वाली सड़क के पास निर्माणाधीन द्वार के नजदीक अवैध रूप से रखे खोखे

को हटवा दिया।

पुलिस

को सूचना मिली थी कि इस खोखे का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए किया जा

रहा है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह, आईपीएस, एडीजीपी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी

जोन मेधा भूषण, आईपीएस के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त मुरथल ऋषिकांत, एचपीएस ने

नगर निगम सोनीपत को पत्र लिखकर खोखा हटाने का अनुरोध किया था। इसके

बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने नगर निगम की टीम के साथ

मिलकर खोखे को हटवा दिया। पुलिस का कहना है कि इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर

रोक लगाने और आमजन के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस

प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने बताया कि यह खोखा इंद्रा कॉलोनी, सोनीपत निवासी पूरण से

संबंधित बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पूरण के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज

हैं। इनमें थाना राई में 29 अक्तूबर 2015 को 19 मई 2012 को तथा 12 अप्रैल 2023 को मादक

पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार खोखे को हटाने की कार्रवाई

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story