जींद : क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड का झांसा देकर लगाया डेढ़ लाख चूना

WhatsApp Channel Join Now
जींद : क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड का झांसा देकर लगाया डेढ़ लाख चूना


जींद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने बैंक कर्मी बन क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये का चूना लगाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव रामपुरा निवासी परमानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने इंडसइंड बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। गत 24 अक्टूबर को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया। जिसने क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड मिलने की बात कही। जिसके बाद उस व्यक्ति ने भेजे गए लिंक को क्लिक करने के बारे मे कहा। जिसके क्लिक करने के साथ बैंक का पेज ओपन हो गया। जिसके बाद व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर कहा कि अगर आप से नही हो पा रहा तो उस पेज का स्क्रीन शेयर कर दें। जिसके बाद उसके के्रडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। राशि ट्रांसफर होने के सदेश होने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने परमानंद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सोमवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि बैंक कर्मी बन कर लिंक क्लिक करवा कर धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766984 Articles

Share this story