जींद : अमेरिका में रह रहा चचेरा भाई बन ठगे 4.10 लाख

WhatsApp Channel Join Now
जींद : अमेरिका में रह रहा चचेरा भाई बन ठगे 4.10 लाख


जींद, 18 सितंबर (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा अमेरिका में रह रहा चचेरा भाई बन कर ईंट भट्‌ठा मुंशी से चार लाख 10 हजार रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव पड़ाना निवासी श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मुंशी काम करता है। उसका चचेरा भाई मनीष काफी समय से अमेरिका में रह रहा है। गत 27 अगस्त को उसके व्हाट्सअप पर कॉल आई। जिसने कहा कि अपने बैंक का खाता नंबर दे दो। जिसमें कुछ रुपये डलवाने हैं।

एक महीने बाद वह घर आकर वापस ले लेगा। उसमें से कुछ रुपये उसके दोस्त के पास भेजने हैं। उसके दोस्त की मां बीमार है। जिसके बाद उसने 18 लाख रुपये की रसीद भेजी और कहा कि राशि आपके खाते में भेज दी गई है। जिसके बाद उसके पास एक दूसरे नंबर से कॉल आई। जिसने कहा कि वह मुंबई बैक से बोल रहा है। आपके खाते में विदेश से 18 लाख रुपये आए हैं। जिसके बाद फिर से आरोपित की कॉल आई। जिसने एक नंबर देते हुए एक लाख रुपये दोस्त के पास भेजने के लिए कहा। जिसके बाद 27 अगस्त को उसने राशि को भेज दिया।

गत पांच सितबर को उसने तीन लाख 20 हजार खाते में भेज दिए। इसके बाद भी रुपयों की डिमांड बढ़ती चली गई। जिसके बाद संदेह होने पर उसने मनीष के फोन पर संपर्क किया तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने श्रीभगवान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि जानकार बन कर राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story