जींद : तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से ई स्कूटी सवार किशोर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से ई स्कूटी सवार किशोर की मौत


जींद : तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से ई स्कूटी सवार किशोर की मौत


जीद, 28 नवंबर (हि.स.)। गांव रामनगर के निकट तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता चिराग था। पिता की भी पहले मौत हो चूकी है। सदर थाना सफीदो पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामपुरा निवासी तरूण 17 कार्यवश पड़ोसी गांंव बिटानी गया हुआ था। जब वह बीती देर शाम को ई स्कूटी से घर वापस लौट रहा था तो गांव रामपुरा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे तरूण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तरूण को सफीदों नागरिक अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदो पुलिस मौके पर पहुची। मृतक के मामा रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सोनिया गांव रामनगर निवासी विनोद के साथ विवाहित थी। जिनसे इकलौता बेटा तरूण था।

पिछले साल विनोद की मौत हो गई थी। अब इकलौते बेटे तरूण की भी सडक़ हादसे मे मौत हो गई। सदर थाना सफीदो पुलिस ने रामगोपाल की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया गया है। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंंप दिया है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story