जींद : स्कूली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

WhatsApp Channel Join Now
जींद : स्कूली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास


जींद, 24 मई (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को गाड़ी में बैठा कर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किसी तरह नाबालिग छात्रा गाड़ी से उतरने में कामयाब हो गई। पीडि़त छात्रा द्वारा घटना से परिजनों को अवगत करवाया गया। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने, अपहरण करने, अश्लील हरकत करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

सदर थाना नरवाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गत दिवस उसका 16 वर्षीय बेटी स्कूल में जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में गावं के ही नवदीप तथा विकास ने उसकी बेटी को अपनी गाड़ी मे बैठा स्कूल छोडऩे की बात कही। आरोपित उसकी बेटी को स्कूल की बजाय सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर दोनों ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। बचाव में शोर मचाए जाने आरोपित उसकी बेटी को गाड़ी से उतार कर धमकी देते हुए फरार हो गए। घर लौट कर उसकी बेटी ने दोनों की करतूत के बारे में बताया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपित नवदीप तथा विकास के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने, अपहरण करने, अश£ील हरकत करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story