कैथल: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, स्निफर डॉग के साथ की सर्च

WhatsApp Channel Join Now
कैथल: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, स्निफर डॉग के साथ की सर्च


कैथल, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कैथल पुलिस ने शनिवार सुबह एक साथ कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। गुहला क्षेत्र के गांव चाणचक, डेरा चाणचक सहित आसपास के कई डेरों में पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्निफर डॉग और आधुनिक जांच संसाधनों के साथ पहुंचीं 15 पुलिस टीमों ने करीब 20 घरों और अन्य संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली। अभियान में लगभग 150 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

डीएसपी रोहताश की अगुवाई में सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें निर्धारित स्थानों पर पहुंच गईं। अभियान में गुहला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार और सीआईए गुहला प्रभारी पीएसआई संदीप की टीमें भी शामिल रही। पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर पहुंचकर बारीकी से तलाशी ली।

स्निफर डॉग की मदद से उन स्थानों की भी जांच की गई, जहां मादक पदार्थ छिपाए जाने की आशंका थी। पुलिस ने घरों के साथ आसपास के संदिग्ध स्थानों को भी खंगाला। इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं इन ठिकानों का इस्तेमाल नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों के लिए तो नहीं किया जा रहा।नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की तैयारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभियान का मकसद केवल संदिग्ध ठिकानों की तलाशी लेना नहीं, बल्कि जिले में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क की पहचान कर उसे खत्म करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर निगरानी और दबिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। डीएसपी रोहताश ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों की असली जगह जेल है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस का लक्ष्य जिले से नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है और इसके लिए विशेष कॉम्बिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story