हिसार : जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें पुलिस कर्मचारी : सिद्धांत जैन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें पुलिस कर्मचारी : सिद्धांत जैन


एसपी ने किया साप्ताहिक

परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कर्मचारियों की

समस्याओं का मौके पर किया समाधान

हिसार, 25 मई (हि.स.)।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का

निरीक्षण कर सलामी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली,

अनुशासन, वर्दी, उपकरणों तथा वाहनों की स्थिति का गहनता से निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर एसपी

ने मौके पर मौजूद ईआरवी, पीसीआर एवं राइडर स्टाफ को चैक करते हुए उनकी कार्यक्षमता

का जायजा लिया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित

करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील

व्यवहार रखने, ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी निष्ठा

एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान एएसपी मंयक मुदगिल

व डीएसपी बरवाला सुमित कुमार भी रहे मौजूद।

निरीक्षण के दौरान

पुलिस वाहनों, संचार उपकरणों एवं अन्य संसाधनों की स्थिति भी जांची गई। एसपी हिसार

ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण

है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं तत्परता

के साथ करना चाहिए। इसके उपरांत अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं एवं

शिकायतें सुनी गईं। एसपी ने कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के

लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते

हुए कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है

तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। एसपी ने सभी कर्मचारियों

को अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते

हुए कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और इस विश्वास को बनाए रखना

प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story