सिरसा: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट: एसपी

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट: एसपी


सिरसा, 06 अगस्त (हि.स.)। सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने गुरुवार को कहा कि हरिद्वार, नीलकंठ सहित अन्य धार्मिक स्थलों से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।

कांवड़ यात्रा के दौरान जिला से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाजरी जारी कर सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पंजाब और राजस्थान के बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरसा जिले से होकर गुजरेंगे, इसे देखते हुए जिला पुलिस ने पहले से ही प्रमुख स्थानों पर नाके स्थापित किए हैं । अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी विशेष पुलिस नाके लगाए गए हैं। जिन-जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे, वहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की डायल-112 ईआरवी टीमें, मोटरसाइकिल राइडर, पेट्रोलिंग पार्टियां तथा पैदल गश्त दल चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा है कि यदि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम या सेवा शिविर लगाए जाएं तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अवश्य दें। सभी पंडाल सडक़ से कम से कम 50 फुट की दूरी पर लगाए जाएं तथा वाहनों की पार्किंग भी सडक़ से दूर सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात प्रभावित न हो। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story