रात्रि डयूटी करने वाली महिलाओं को मांग पर घर छोड़ेगी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
रात्रि डयूटी करने वाली महिलाओं को मांग पर घर छोड़ेगी पुलिस


रात्रि डयूटी करने वाली महिलाओं को मांग पर घर छोड़ेगी पुलिस


फतेहाबाद,पंचकूला व दादरी में बनेगी नई जेल,कैदियों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस एवं जेल विभाग द्वारा बनाए गए शार्ट टर्म एक्शन प्लान रोड मैप का रिव्यू करते हुए पुलिस को साइबर क्राइम की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रात्रि के समय कार्य करने वाली महिलाओं को घर तक छोड़ने के कार्य के लिए योजना बनाई जाए। इसके लिए महिलाएं पोर्टल के माध्यम से पुलिस को अवगत करवाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 112 सुविधा को पुख्ता किया जाएगा और नए वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम सेल में बैंक कर्मी बैठे,जब भी उनके पास अपराध की कॉल आती है तो संबंधित बैंक के खाता को तुरंत बंद कर दिया जाए जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को नवीनतम तकनीक से युक्त होना चाहिए। इसके लिए पुलिसकर्मियों को कैपेसिटी बिल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि हर क्षेत्र में निपुण होकर दक्षता से कार्य को निपटा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद में नई जेल का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद पंचकूला में भी जेल परिसर बनाया जाएगा। चरखी दादरी में भी नई जेल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेलों में वोकेशनल प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि अपराधी बाहर निकलने के बाद आसानी से अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story