जींद : दोस्त संग घूम रहे युवक का कार सवारों ने किया अपहरण, मारपीट कर पड़ोसी गांव में फैंका

WhatsApp Channel Join Now
जींद : दोस्त संग घूम रहे युवक का कार सवारों ने किया अपहरण, मारपीट कर पड़ोसी गांव में फैंका


जींद, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उचाना खंड के गांव मांडी कला में मंगलवार रात सड़क पर दोस्त के साथ घूम रहे एक युवक का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। बाद में अपहरणकर्ता युवक के साथ मारपीट कर उसे पड़ोसी गांव में फंैक कर फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने युवक की शिकायत अज्ञात सात-आठ लोगों के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मांडी कलां निवासी राजेश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात वह अपने दोस्त मनीष के साथ किठाना से संडील रोड पर घूमने के लिए निकाला था। जैसे ही वह शराब ठेेके के निकट पहुंचा तो कार सवार लोगों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और फरार हो गए। इस दौरान के उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। बाद में अपहरणकर्ता उसे पड़ोसी गांव संडील में सड़क पर फैंक कर फरार हो गए। किसी तरह उसने घटना की सूचना पुलिस तथा परिजनों को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक अपहरणकर्ता मौके से फरार हो चुके थे।

बुधवार को जानकारी देते हुए उचाना थाना के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात दो कारों में सवार सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764371 Articles

Share this story