हिसार पुलिस ने बिजनौर से बरामद किया 10 हजार 857 किलोग्राम धागा,आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पुलिस ने बिजनौर से बरामद किया 10 हजार 857 किलोग्राम धागा,आरोपी गिरफ्तार


नहटौर स्थित

गोदाम से 215 कट्टों में मिला चोरीशुदा माल

हिसार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठान डीसीएम टेक्सटाइल्स

से करीब 1.42 करोड़ रुपये के धागे के सुनियोजित गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल

की है। सीआईए स्टाफ ने एचटीएम थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी यूपी

के बिजनौर जिले के नहटौर निवासी कलीम अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही

पर उत्तर प्रदेश के नहटौर स्थित उसके गोदाम से डीसीएम टेक्सटाइल्स हिसार का चोरीशुदा

10 हजार 857 किलोग्राम धागा 215 कट्टों में बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, डीसीएम टेक्सटाइल्स हिसार द्वारा अपने फ्यूचरो ब्रांड का

उच्च गुणवत्ता वाला धागा विदेश निर्यात के लिए कंटेनरों में लोड करके गुरुग्राम के

आईसीडी गढ़ी हरसरू भेजा गया था। शिकायत के अनुसार इस वर्ष 13 अगस्त को चीन भेजे जाने

वाले 23 हजार 668.92 किलोग्राम धागे की कीमत करीब 71.24 लाख रुपये थी। धागे को कंटेनर

में लोड कर सीमा शुल्क विभाग की आरएफआईडी और ई-सील लगाकर ट्रेलर के माध्यम से रवाना

किया गया था। बाद में कंटेनर की जांच करने पर उसमें धागे की जगह बजरी-कंकड़ भरे हुए

मिले।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता कंपनी ने एक अन्य घटना की जानकारी भी दी। इस वर्ष

19 अगस्त को बांग्लादेश भेजे जाने वाले 23 हजार 668.92 किलोग्राम धागे के 473 कार्टन

कंटेनर में लोड किए गए थे, जिनकी कीमत करीब 71.01 लाख रुपये थी। इस कंटेनर को भी सीमा

शुल्क विभाग की आरएफआईडी और ई-सील लगाकर रवाना किया गया था। बाद में बांग्लादेशी ग्राहक

से ईमेल के माध्यम से सूचना मिली कि कंटेनर में धागे की जगह बजरी-कंकड़ भरे हुए हैं

और सील भी टूटी हुई नहीं थी। इस प्रकार दोनों घटनाओं में कंपनी के कुल करीब एक करोड़

42 लाख 25 हजार 518 रुपये कीमत के धागे का गबन होना सामने आया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक अपराध कमलजीत

की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। जांच के दौरान कंपनी से संबंधित

दस्तावेज, बिल, माल की मात्रा, कंटेनर एवं परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड कब्जे में लेकर

उनका अवलोकन किया गया। जांच के दौरान आरोपी कलीम अहमद से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार

किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में नहटौर स्थित अपने गोदाम में मामले

से संबंधित धागा रखे होने की जानकारी दी। इसके सीआईए की टीम ने आरोपी की निशानदेही

पर गोदाम में छापेमारी कर 215 कट्टों में रखा कुल 10 हजार 857 किलोग्राम धागा बरामद

किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769616 Articles

Share this story