हांसी, बास और नारनौंद के मेडिकल स्टोरों पर पुलिस-ड्रग कंट्रोल विभाग की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
हांसी, बास और नारनौंद के मेडिकल स्टोरों पर पुलिस-ड्रग कंट्रोल विभाग की छापेमारी


कई दुकानों पर खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड अधूरा मिला, संचालकों को जारी होगा नोटिस

हांसी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की खरीद-बिक्री के नियमों

की पालना सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त

टीम ने हांसी, बास और नारनौंद क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। जांच

के दौरान कुछ दुकानों पर दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड अधूरे

मिले। इस पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की

गई है। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाइयां नहीं मिलीं।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने हांसी के अग्रवाल

मेडिकल स्टोर समेत अन्य दुकानों पर पहुंचकर दवाइयों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों

की जांच की। टीम ने रिकॉर्ड के रखरखाव, जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता और निर्धारित

नियमों की पालना की पड़ताल की। कुछ दुकानों पर दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर संचालकों

को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई।

डॉ. अजय कुमार ने बताया कि विभाग को आंतरिक स्रोतों से मिली सूचना के आधार

पर यह अभियान चलाया गया। जांच में कुछ मेडिकल स्टोरों पर खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड और

संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। ऐसे संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के

दौरान मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी और दवाइयों की बिक्री से जुड़े नियमों

की पालना को भी परखा जा रहा है। डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाइयां बेचने

के मामले में नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह सहित अन्य पुलिस

कर्मचारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि दवाइयों

की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड पूरा रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें। जांच अभियान

के दौरान सामने आई कमियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760327 Articles

Share this story