सोनीपत: अवैध हथियारों पर शिकंजा, पांच माह में 84 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: अवैध हथियारों पर शिकंजा, पांच माह में 84 गिरफ्तार


सोनीपत, 04 जून (हि.स.)। सोनीपत

में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनीपत पुलिस ने वर्ष

2026 के पहले पांच माह में बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने एक जनवरी से 31 मई तक 70 मुकदमे दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या

में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस

आयुक्त ममता सिंह ने गुरुवार को कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त

करने और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान

के दौरान जनवरी में 12 मुकदमे दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 12 हथियार

और 10 कारतूस बरामद किए गए। फरवरी में 14 मुकदमों में 16 आरोपी गिरफ्तार हुए और 14

हथियार तथा नौ कारतूस बरामद किए गए। मार्च में 14 मुकदमों में 16 आरोपी गिरफ्तार किए

गए, जबकि 14 हथियार और 28 कारतूस मिले। अप्रैल में 15 मुकदमों में 22 आरोपियों की गिरफ्तारी

हुई तथा 18 हथियार और 21 कारतूस बरामद किए गए। मई में 15 मुकदमे दर्ज कर 18 आरोपियों

को गिरफ्तार किया गया और 18 हथियारों के साथ 15 कारतूस बरामद किए गए। अपराध और अवैध

हथियारों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में कानून व्यवस्था

को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story