जींद : हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू


जींद, 04 जून (हि.स.)। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चमेला कॉलोनी नरवाना से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस आरोपित से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम सहायक उपनिरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में मेला मंडी गेट नरवाना पर मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि चमेला कालोनी निवासी सुलतान जो नशा तस्करी का धंधा करता है और इस समय ठंडी सड़क पर हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है।

सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए ठंडी सड़क पर छापेमारी करके आरोपित सुलतान को मौका पर ही काबू कर लिया। सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी राजेश गुप्ता की हाजिरी में सुलतान की नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपित की पहनी पेंट की जेब से हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन कुल 10 ग्राम पाय गया।

पुलिस ने सुलतान के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा अन्य अपराध संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास सफल हो सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story