पीएम मोदी के ऐतिहासिक दौरे को सफल बनाने में जुटा संगठन, सीएम सैनी ने दिए सुव्यवस्थित व्यवस्था के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के ऐतिहासिक दौरे को सफल बनाने में जुटा संगठन, सीएम सैनी ने दिए सुव्यवस्थित व्यवस्था के निर्देश


-मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी मंत्री, विधायकों व जिला अध्यक्षों से की बैठक

चंडीगढ़, 16 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई को हरियाणा दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार सुबह प्रदेश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की।बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री,भाजपा के विधायक,जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रत्याशी एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित, गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 17 जुलाई का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे तथा प्रदेश को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

हम सभी पूर्ण समर्पण, उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के साथ इस ऐतिहासिक अवसर को सफल एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। बैठक में संबंधित मंत्रियों को उनके क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित रहने तथा संगठन से जुड़े सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों में भाग लेने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि इन परियोजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदान की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story