जींद : प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणादायी : डा. कृष्ण मिड्ढा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणादायी : डा. कृष्ण मिड्ढा


जींद, 28 दिसंबर (हि.स.)। पटियाला चौक स्थित सुंदर नगर में भाजपा जयंती मंडल अध्यक्ष रीटा धीमान के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने भी भाग लिया। मन की बात कार्यकम सुनने के बाद डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम रीटा धीमान ने अपने घर पर कार्यक्रम आयोजित किया है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक कचरे का जिक्र किया है।

इस प्रकार से हर महीने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई चीज बताते हैं जो हिंदुस्तान में रहते हुए भी कई विषयों का पता नही होता है। मन की बात कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने का मिलता है। कुछ लोग नया कर रहे हैं और वो अपने प्रांतों में कर रहे हैं। वो हम अपने शहर में भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि किस तरह एक व्यक्ति ने झीलों का सुधार किया, बहुत से वृक्ष लगाने का काम किया है। पर्यावरण पर प्रधानमंत्री अक्सर बोलते हैं। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुुसार जब भी कोई व्यक्ति संसार से जाता है तो वो कम से कम एक पेड़ लेकर जाता है। हमें अपने जीवन में दो या तीन पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। प्रयास यह रहे कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।

रेणु भारद्वाज ने कहा कि मोदी की बात सुन कर बहुत अच्छा लगा। पॉलिथिन कचरे को लेकर जागरूक किया। गोभी की खेती और रेस्टोरेंट के बारे में बताया। डिप्टी स्पीकर ने महिलाओं के बीच आकर उन्हें स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया है। रीटा धीमान ने कहा कि सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। यहां डिप्टी स्पीकर ने डा. कृष्ण मिड्ढा ने सरकार की स्कीमों के बारे में जानकारी दी। पीएम ने बताया कि पॉलिथिन मुक्त होने की बात कही। भरपूर पेड़ लगाने का आह्वान किया। मन की बात को सभी ने सुना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story