हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट


हिसार, 18 जून (हि.स.)। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप

में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्व पटल पर हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों

ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन

के महासचिव डॉ. युद्धवीर के नेतृत्व में गुरुवार काे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से

उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भविष्य में योगासन खेल में

निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से योगासन

खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने तथा योगासन खिलाड़ियों को अन्य खेलों के

खिलाड़ियों के समान सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। खिलाड़ियों ने विश्वास

व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा तो वे विश्व

स्तर पर हरियाणा का नाम और अधिक गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हरियाणा

योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने इस मुलाकात को अत्यंत सकारात्मक बताते हुए कहा

कि हरियाणा सरकार योग एवं योगासन के विकास के लिए

जिला योगासन खेल संघ, हिसार के मीडिया डायरेक्टर

सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने बताया कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय

टीम का हिस्सा बनकर हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का

मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों में हिसार की मधु वर्मा, जींद के अभिषेक एवं विकास लाठर,

पानीपत की देवी, फरीदाबाद की मनीषा, सोनीपत की देवांशी एवं सृष्टि, करनाल के सुमित,

गुरुग्राम के अर्जुन, पंचकूला के हरिशंकर तथा बिजेन्द्र सिंह शामिल हैं। इस बैठक एवं सम्मान कार्यक्रम में हरियाणा योग

आयोग के उपाध्यक्ष रोशनलाल तथा रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story