हिसार : पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार : डॉ. आशा खेदड़

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार : डॉ. आशा खेदड़


जिलेभर में चलाया गया पर्यावरण संरक्षण अभियान

हिसार, 13 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़

के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभाओं में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण

संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान में भागीदारी करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने शनिवार काे कहा कि पेड़ पौधे

हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती

है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति

को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय

जनता पार्टी केवल राजनीति व विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय

दायित्वों के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। पौधारोपण अभियान का उद्देश्य

आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना है।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि अभियान के तहत जिले की सभी

विधानसभाओं में कार्यक्रम करके विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा जनता को अधिक

से अधिक पौधारोपण करने व उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों ने पार्टी

के इस अभियान की प्रशंसा की है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल

अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने

पौधरोपण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story