हिसार : पौधे लगाने से पुण्य के साथ मिलेगी प्राकृतिक सुंदरता : कपूर सिंह आर्य

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पौधे लगाने से पुण्य के साथ मिलेगी प्राकृतिक सुंदरता : कपूर सिंह आर्य


हिसार, 1 अगस्त (हि.स.)। मेरा युवा भारत हिसार एवं आजाद हिंद युवा क्लब किरतान के सहयोग से किरतान गांव में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने शुक्रवार काे कहा कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। जीवन में मां का सबसे बड़ा योगदान होता है। उनकी याद में अवश्य पेड़ लगाने चाहिएं। पुण्य के साथ प्राकृतिक सुन्दरता तथा स्वच्छ वातावरण मिलेगा। जहां पेड़ ज्यादा होंगे वहां बरसात भरपूर होगी। जब बरसात भरपूर होगी तो पृथ्वी का वातावरण बहुत बढ़िया रहेगा। बरसात होगी तो पृथ्वी पर अनगिनत पेड़, पौधे, जड़ी बूटियां, घास, अन्न पैदा होगा। अगर यह चीज भरपूर होगी तो इंसान का जीवन सुखी रहेगा। वर्षा ऋतु में पौधरोपण करते हैं, तो पौधे तेजी से बढ़ते हैं और पेड़ बनकर छाया तथा फलदार पौधे फल देते हैं। इस मौके पर प्रोमिल आर्य, अनीता आर्य, कमलेश, ममता, बिमला, भावना, गूरजीत सिंह, जसरम, योगीन्द्र सिंह, मयंक गुप्ता, नीलम, गीता, सुमन, भतेरी, सुनीता, रीना, सरोज, गायत्री, चन्द्र कला आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story