नूंह:गांव-गांव चौपाल लगाएगी कांग्रेस,बैठक में बनाई रणनीति

WhatsApp Channel Join Now
नूंह:गांव-गांव चौपाल लगाएगी कांग्रेस,बैठक में बनाई रणनीति


नूंह:गांव-गांव चौपाल लगाएगी कांग्रेस,बैठक में बनाई रणनीति


नूंह, 10 नवंबर (हि.स.)। जिला कांग्रेस कार्यालय नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की, जबकि नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन की पिछले एक महीने की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी चौपाल कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना बनाई गई। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और आमजन के बीच पार्टी की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाएंगे। साथ ही लोकतंत्र, चुनावी पारदर्शिता और आमजन के मताधिकार की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

जिलाध्यक्ष चौधरी शहीदा खान ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। आगामी चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story