हिसार : भाखड़ा से चानौत गांव तक पेयजल पहुंचाने को पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाखड़ा से चानौत गांव तक पेयजल पहुंचाने को पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू


डीसी के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य विभाग ने किया निर्माण कार्य शुरू

हांसी, 19 जून (हि.स.)। चानौत गांव को भाखड़ा नहर से पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल

उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा राजली हेड

से जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग ने

उपायुक्त राहुल नरवाल द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालन में बिना किसी देरी के कार्य

प्रारंभ कर दिया।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने हाल ही में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के

अधिकारियों के साथ बैठक कर चानौत गांव में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक

दिशा-निर्देश जारी किए थे। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि ग्रामीणों को

स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें

किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन्हीं निर्देशों की दृढ़ता से पालना करते हुए विभागीय अधिकारियों ने तत्परता

दिखाते हुए करीब 8 किलोमीटर लंबी जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया

है। यह पाइपलाइन भाखड़ा नहर से गांव तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, जिससे गांव

के प्रत्येक घर तक साफ और पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस परियोजना

को तेजी से पूरा किया जाए ताकि गांववासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने

कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस

दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य युद्धस्तर

पर जारी है और तेजी से इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी

राहुल नरवाल ने कहा कि इस पाइपलाइन के बिछने से जल्द ही गांव में पानी की समस्या का

स्थायी समाधान हो जाएगा। डीसी ने बताया कि इस पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य

आगामी दो से तीन महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story