हिसार पुलिस ने लाखों के गुमशुदा 14 मोबाइल फोन असल मालिकों के हवाले किए

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पुलिस ने लाखों के गुमशुदा 14 मोबाइल फोन असल मालिकों के हवाले किए


खोए हुए फोन पाकर मालिक हुए खुश, पुलिस अधीक्षक का किया धन्यवादहिसार, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिले की साइबर सुरक्षा शाखा ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अप्रैल माह में 14 शिकायतों का निपटारा कर गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में गुमशुदा मोबाइल फोन के असल मालिकों को बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन सौंपे।पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाइल गुम होने की शिकायत आती रहती है। इसकी जांच करते हुए साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अमित कुमार व उनकी टीम में मुख्य सिपाही मुकेश कुमार सहारण व सिपाही नितिन ने 14 मोबाइल फोन की बरामदगी की है और उनके असल मालिक को मोबाइल सौंपे गए। इनमें कोहली निवासी राजबीर सिंह, सिदार्थ जैन हिसार, शिव कुमार सिंधड़, वीरभान हांसी, रवि उमरा, जय सिंह हिसार, संतोष आजाद नगर, अनु हिसार, सोमबीर चिड़ौद व अन्य शामिल है। ये सभी अपना अपना फोन पाकर खुश हुए और पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इससे पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story