जींद : सीआईए स्टाफ कर्मियों पर हमला, दस पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सीआईए स्टाफ कर्मियों पर हमला, दस पर मामला दर्ज


जींद, 23 नवंबर (हि.स.)। नरवाना स्थित हिसार रोड सैंसी बस्ती में रविवार को एक युवक से पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने सीआईए स्टाफ कर्मी पर हमला कर घायल कर दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीआईए स्टाफ नरवाना में तैनात सिपाही चिराग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सहायक उपनिरीक्षक रणधीर के नेतृत्व में टीम सैंसी बस्ती के निकट आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुई थी। तभी एक संदिग्ध युवक को रोक कर पूछताछ कर रहा था। उसी दौरान सैंसी बस्ती निवासी सीता समेत 10-12 महिला तथा पुरूष ने उसे घेर लिया। एक महिला ने उस पर चाकू से वार किया, जो हाथ में जा लगा। उसी दौरान हमलावरों ने उसे लातों तथा थप्पड़ों से मारना शुरू कर दिया।

मारपीट होते देख उसके सहयोग पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जिस पर हमलावरों ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। जब तक अतिरिक्त पुलिसबल मौके पर पहुंचता, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। शहर थाना नरवाना पुलिस घायल सिपाही चिराग की शिकायत पर सैंसी बस्ती निवासी सीता, कमलेश, सपना, राहुल, बिमला, रेनू, बंटी को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को जानकारी देते हुए शहर नरवाना के जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि सीआईए स्टाफ कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story