सोनीपत: एसीबी ने गन्नौर में पटवारी काे 90 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: एसीबी ने गन्नौर में पटवारी काे 90 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा


सोनीपत, 05 अक्टूबर (हि.स.)। गन्नौर

तहसील परिसर में सोमवार को भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पटवारी सचिन

को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी गन्नौर में

पटवारी के पद पर तैनात है। उस पर एक कंपनी के बैंक ऋण के राजस्व रिकॉर्ड में प्रविष्टि

करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम

बरामद की है।

एसीबी

निरीक्षक जगजीत सिंह के अनुसार एक कंपनी ने बैंक से ऋण लिया था। ऋण मिलने के बाद संबंधित

संपत्ति की फर्द और राजस्व रिकॉर्ड में बैंक ऋण की प्रविष्टि की जाती है। इसका उद्देश्य

बैंक की जानकारी के बिना संबंधित संपत्ति को बेचने से रोकना होता है। इसी प्रविष्टि

को करने के बदले पटवारी सचिन ने कंपनी के व्यक्ति से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी

थी। बातचीत के बाद रकम एक लाख रुपये में तय हुई।

इसके

बाद कंपनी के व्यक्ति ने मामले की शिकायत भिवानी एसीबी को दी। शिकायत की जांच के बाद

टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता 90 हजार रुपये लेकर गन्नौर

तहसील पहुंचा। जैसे ही उसने पटवारी को रकम दी, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़

लिया। एसीबी

के अनुसार आरोपी सचिन गन्नौर के गांव उमेदगढ़ का रहने वाला है। टीम उसे गिरफ्तार कर

गन्नौर थाने ले गई। उसके कब्जे से 90 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। निरीक्षक जगजीत

सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उसे अदालत में

पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story