पानीपत में ऑटो मोबाइल दुकान में भीषण आग, तीन बाइकें और ढाई लाख का सामान जलकर राख

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत में ऑटो मोबाइल दुकान में भीषण आग, तीन बाइकें और ढाई लाख का सामान जलकर राख


पानीपत, 29 अप्रैल (हि.स.)। असंध रोड पर प्रभाकर अस्पताल के नजदीक स्थित एक ऑटो मोबाइल दुकान में मंगलवार रात बिजली के मुख्य बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग में दुकान का ढाई लाख रुपये का स्पेयर पार्ट्स और मरम्मत के लिए रखी ग्राहकों की तीन बाइकें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

कच्चा कैंप निवासी दुकानदार आफताब ने बताया कि उन्हाेंने अपनी दुकान बंद करके घर पहुंने के आधा घंटा बाद ही पड़ोसियों का फोन आ गया। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही आफताब दुकान पर पहुंचे, मगर तब तक आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित कर दिया था, जिसके चलते एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया।आफताब ने बताया कि इस आग में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान उन ग्राहकों का हुआ, जिनकी तीन बाइकें दुकान में मरम्मत के लिए खड़ी थीं और वे पूरी तरह जल गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story