पलवल :खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पलवल :खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
पलवल :खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज


पलवल, 10 जून (हि.स.)। त में काम कर रही एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला को जबरन कोठरे में ले जाया गया। आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद डरा धमका कर उसे 2 माह तक फरीदाबाद में किराए के कमरे में रखा गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोमवार को दो सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस क दी शिकायत में कहा है कि वह अपने खेतों पर काम करने के लिए गई थी। उसी दौरान पड़ोस के खेत पर मौजूद सुरजीत उसे जबरन अपने खेत पर बने कोठरे (कमरे) में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डर से वह अपनी बहन के पास पलवल चली गई। कुछ दिन तक वहां रही।

महिला का आरोप है कि जब वह अपनी बहन के घर से वापस अपनी ससुराल आ रही थी तो आरोपी सुरजीत का भाई परमजीत मिला और कहा कि उसे उसका भाई सुरजीत बुला रहा है। वह बदनामी के भय से उसके कहने पर सुरजीत के पास चली गई तो आरोपी उसे फरीदाबाद ले गया और वहां उसे डरा-धमका कर 2 माह तक एक किराए के मकान में रखा। वहां सुरजीत पहले से किराए पर रहता था।

आरोप है कि उससे कहता था कि यदि यहां से गई तो उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। इसके भय से वह उसके चंगुल में फंसी रही। अब जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसने आपबीती अपने ससुरालजनों को सुनाई। इसके बाद चांदहट थाना पहुंची।

चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीडित के अनुसार दी गई शिकायत के आधार पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story