पलवल में भाई-भाई में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से हत्या कर दी

WhatsApp Channel Join Now
पलवल में भाई-भाई में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से हत्या कर दी


पलवल, 06 मई (हि.स.)। हरियाणा के पलवल में बुधवार सुबह सोने की ढलाई का काम करने वाले एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही छोटे भाई की चाकू और पेशकश से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक विक्रम (19) और आरोपी सुरेश दोनों सगे भाई थे तथा मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले थे। दोनों पिछले करीब एक वर्ष से पलवल की मुख्य मार्केट में किराये के कमरे में रहकर सोने की ढलाई का काम कर रहे थे।सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्केट में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। आराेपी सुरेश खुद थाने पहुंच गया था, जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग

Share this story