जींद : बारिश से तापमान में आई गिरावट, किसानों के चेहरे खिले
जींद, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले में बुधवार को रूक-रूक कर हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। जिला में बुधवार को औसतन तौर पर छह एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश अलेवा में 17 एमएम दर्ज की गई। जींद में नौ एमएम, पिल्लूखेड़ा में 10 एमएम, जुलाना में पांच एमएम, उचाना तथा सफीदों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक कही अच्छी तो कही मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना बनी। वहीं बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है। जबकि कुछ इलाकों आकाश मे बादल घुमड़ते रहे।
हलकी बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बारिश नही हुई। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना बना रहा। वहीं मानसून सीजन के दौरान शहर में मुख्य मार्गोंं पर कुछ स्थानों पर पानी का ठहराव हो जाता है। अभी तक नरवाना, उचाना, सफीदों ब्लाक बारिश से अछूते हैं। जबकि जींद ब्लाक तथा आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि बुधवार को पूरे जिले में बादल छाए रहे और बारिश के आसार भी बने रहे। मानसून के एक्टिवेट होने के साथ धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। बारिश ने काफी हद तक पानी की कमी को पूरा कर दिया है।
गांव पांडू पिंडारा मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मानसून एक्टिवेट होने के चलते लगातार बंूदाबांदी व बारिश हो रही है। बारिश किसानों के लिए पानी की कमी को पूरा कर रही है धान रोपाई के कार्य में भी तेजी ला दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

