कैथल: नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी करने वाले दो युवक काबू

WhatsApp Channel Join Now
कैथल: नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी करने वाले दो युवक काबू


कैथल, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी करने के मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मंगलवार काे दो आरोपियों को काबू किया है। चोरी की यह वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाई है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अनाज मंडी चौकी प्रभारी एएसआई जयपाल के अनुसार मंडी के गेट नंबर पांच के पास धान की बोरियों के ढेर से एक बोरी चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर मंडी में आते दिखाई दिए। दोनों ने धान की बोरियों के ढेर के पास मोटरसाइकिल रोकी और कुछ देर तक आसपास नजर रखी। जब उन्हें आसपास कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया तो वे ढेर से धान की एक बोरी उठाकर मोटरसाइकिल पर लादकर फरार हो गए।

वारदात की फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी। अनाज मंडी चौकी प्रभारी एएसआई जयपाल की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात स्थल की निशानदेही भी करवाई। फिलहाल पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story