जींद : बिजली निगम कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
जींद, 16 जून (हि.स.)। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर सब अर्बन सब यूनिट ने मंगलवार को बिजली कर्मियों ने काली पट्टी लगा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिजली कर्मियों ने एग्रो डिस्काउंट कंपनी स्मार्ट मीटर एवन कंपनी निजीकरण ठेका प्रथा को लेकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट उपप्रधान रामनिवास सैनी ने किया व संचालन सब यूनिट सचिव सोनू डांगी ने किया।
प्रदर्शनकानी बिजली निगम कर्मियों को संबोधित करते हुए राज्य उप प्रधान संजीव ढांडा, सर्कल सचिव धर्मवीर भंभेवा ने बताया कि एग्रो डिस्काउंट कंपनी को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है और आने वाले समय में कड़े आंदोलन की तैयारी करते हुए एग्रो डिस्काउंट कंपनी को किसी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। यूनिट सचिव संदीप गिल ने कहा की सरकार एग्रो डिस्कॉम के नाम पर बिजली को निजी हाथों में सौपना चाहती है। क्योंकि सरकार बिजली घाटे के नाम से पहले सन 1997 में बिजली बोर्ड को तोड़ा गया था। तब घाटे के नाम विभाग को तोड़ा गया था और साथ में बोला गया था कि इससे आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिससे घाटा भी पूरा होगा। अब यह घटा 29 हजार करोड़ हो गया है।
यह बिजली विभाग जन सेवा का विभाग है। अब इसमें एग्रो डिस्कॉम को लगभग 5464 करोड़ घाटे में दिया जा रहा है और यूनियन को पूरा अंदेशा है कि यह घाटा और बढ़ सकता है और किसानों को मिलने वाली सबसिडी आने वाले समय में बंद होग। जैसे गैस की सब्सिडी बंद हो गई, किसानों के लिए खेती के लिए पहले ही अलग से फिडर खींच रखें हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर विक्रम लुदना, मनजीत नेहरा, अशोक, सूरजभान, सुरेश, राजेश, सुखबीर, प्रदीप सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

