हिसार : एचएयू के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में एंटी-रैगिंग छात्र संवाद कार्यक्रम का आयाेजन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एचएयू के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में एंटी-रैगिंग छात्र संवाद कार्यक्रम का आयाेजन


कुलपति ने प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से लिया फीडबैक

हिसार, 20 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय

में एंटी-रैगिंग छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान छात्र संवाद, प्रयोगशालाओं

का भ्रमण तथा पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों

और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना था।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने रविवार काे शैक्षणिक उत्कृष्टता,

अनुशासन, व्यावहारिक शिक्षा, नवाचार तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने

विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के साथ साथ खेलकूद एवं

सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वरिष्ठ विद्यार्थियों

से अपने कनिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करने का आह्वान किया।

कुलपति ने महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का भी

निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से शिक्षण-अधिगम, अनुसंधान, व्यावहारिक

प्रशिक्षण और प्रयोगशाला संबंधी आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया। विद्यार्थियों ने इस दौरान

अपनी समस्याएं, सुझाव एवं शैक्षणिक आवश्यकताएं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखीं।

कुलपति ने विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण आयोजित किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज

ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाए।

महाविद्यालय के नियंत्रक अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया

तथा छात्र संवाद कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. बीके शर्मा ने अपने व्यावसायिक

एवं शैक्षणिक अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। विभागाध्यक्ष डॉ. दलीप कुमार बिश्नोई

ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता शर्मा ने किया, जबकि पीएचडी शोधार्थियों

शिवम एवं सृष्टि ने एंटी-रैगिंग जागरूकता पर प्रस्तुति दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story