हिसार: किसान आज भी कर रहे इनेलो के शासन को याद : फूल सिंह मंजूरा

हिसार: किसान आज भी कर रहे इनेलो के शासन को याद : फूल सिंह मंजूरा
WhatsApp Channel Join Now
हिसार: किसान आज भी कर रहे इनेलो के शासन को याद : फूल सिंह मंजूरा


किसान सम्मेलन बारे इनेलो किसान प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन

हिसार, 13 फरवरी (हि.स.)। इनेलो किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष फूलसिंह मंजूरा ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की सबसे अधिक उपेक्षा हुई है। सरकार की उपेक्षा के कारण आज किसान सडक़ों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। वे मंगलवार को यहां के सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में इनेलो किसान प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव राजा ने की। इसमें 25 फरवरी को बरवाला कपास मंडी में होने वाले इनेलो के किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर ड्यूटियां लगाई गई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनकी फसल की एमएसपी नहीं मिल रही है और ना ही समय पर खाद व बीज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में किसानों को उनकी फसल के पूरे दाम मिले और किसानों की हर मांग को पूरा किया गया। इसलिए आज भी किसान इनेलो सरकार को याद करते हैं। उन्होंने सभी से 25 फरवरी के किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलन में पार्टी के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला मुख्यातिथि होंगे।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, चत्तर सिंह स्याहड़वा, राज सिंह मोर, जिला प्रधान सतबीर सिसाय, शहरी जिलाध्यक्ष विजय जैन, देवीलाल सिहाग, प्रताप मलिक, सुरेंद्र लांबा, होशियार खान, सुरजीत कड़वासरा, अन्नू सूरा, विकास श्योराण, कलीराम खेदड़, सुभाष टाक, सतपाल काजला, सत्यवान राजली, अजीत खरकड़ी, डा. राजेश, ललिता टाक, बलबीर सिहाग, राजेश भाकर व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story