सिरसा: लोक अदालत में चेक बाउंस के 38 मामलों का निपटारा

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लोक अदालत में चेक बाउंस के 38 मामलों का निपटारा


सिरसा, 21 नवंबर (हि.स.)। जिला अदालत में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत चेक बाउंस के 38 मामलों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष बगोतिया ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में 63 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 38 मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इन मामलों में एक करोड 48 लाख रुपये की राशि का निस्तारण हुआ। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय सिरसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत क्लेर तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रिचु की अदालतों में, उपमंडल न्यायालय डबवाली में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कृतिका की अदालत में और उपमंडल न्यायालय ऐलनाबाद में उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष आर्य की अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान करना तथा आमजन को सरल, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध करवाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story