हिसार : वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन


हिसार : वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन


गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के वार्षिक समारोह ‘संगम’ का आयोजन

हिसार, 20 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की फिजिक्स एसोसिएशन की ओर से वार्षिक

समारोह ‘संगम’ का आयोजन किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और विभागीय

गतिविधियों का सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम साेमवार काे पारंपरिक दीप प्रज्वलन से प्रारंभ

हुआ, उसके पश्चात मां सरस्वती के आह्वान और आशीर्वाद के साथ शुभारंभ दिया गया। इस अवसर

पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह कुंडू, डीन फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज प्रो. सुजाता

सांघी, प्रो. आशीष अग्रवाल, प्रो. नीतू अहलावत, डॉ. हरदेव, डॉ. रमेश, डॉ. विवेक गुप्ता,

डॉ. रवि भाटिया, डॉ. वंदना नागल, डॉ. साहिल, डॉ. डेविड जोसेफ, डॉ. जोगिंद्र, डॉ. दीपांजलि,

अनूप, आरती, डॉ. कविता एवं डॉ. राहुल सहित अनेक गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

फिजिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस समारोह में

प्रबंधन, योजना, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं अन्य सहायक टीमों के सदस्यों ने महत्वपूर्ण

भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक

प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टैंड-अप

कॉमेडी ने माहौल को और भी हास्यपूर्ण एवं मनोरंजक बना दिया।

अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह कुंडू ने अपने संबोधन

में फिजिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं समस्त पदाधिकारियों को उनके

उत्कृष्ट नेतृत्व एवं समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने विभाग की फिजिक्स एसोसिएशन द्वारा

वर्षभर आयोजित विभिन्न आयोजनों के विजेताओं एवं प्रतिभागियों की प्रशंसा की तथा पासआउट

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों

को प्रेरणादायक विचारों से संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, शिक्षकों को

सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। शोधार्थियों के लिए

इंटरेक्टिव खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसने उत्साह को और बढ़ा दिया। समारोह हर्षोल्लासपूर्ण

ढंग से संपन्न हुआ, जिसने छात्र-शिक्षक संबंधों को और सुदृढ़ किया तथा सभी के लिए अविस्मरणीय

स्मृतियां प्रदान की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story