हिसार : एचचएयू के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयाेजन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एचचएयू के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयाेजन


हिसार, 20 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच एवं उन्हें

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

गया। शिविर में महाविद्यालय की 250 छात्राओं के कद, वजन एवं हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न

स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा ने रविवार काे बताया कि विद्यार्थियों का औसत

हीमोग्लोबिन स्तर 12.91 ग्राम प्रति डेसीलीटर, औसत वजन 52.34 किलोग्राम तथा औसत बॉडी

मास इंडेक्स 20.74 किलोग्राम/वर्ग मीटर पाया गया, जो सामान्य एवं अच्छे स्वास्थ्य का

संकेत है। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य

के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. संगीता चहल सिंधु ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग

के लिए विश्वविद्यालय कैंपस अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति मलिक तथा

कार्यक्रम की सह-संयोजिका डॉ. नेहा कम्बोज का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story