हिसार : यदि किसी की शिकायत झूठी मिले तो कार्रवाई सुनिश्चित करें : सिद्वांत जैन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : यदि किसी की शिकायत झूठी मिले तो कार्रवाई सुनिश्चित करें : सिद्वांत जैन


एसपी कार्यालय में

अपराध व कानून एवं व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

अपराध व अपराधियों

पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश

हिसार, 13 अप्रैल

(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैन ने कहा है कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करें, झूठी शिकायत

मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि झूठी शिकायतें देने वालों के दिमाग में कार्रवाई

का डर हो और उन्हे बढ़ावा न मिले। उन्हाेंने कहा कि लंबित शिकायतों का समयावधि में निपटारा करें।

पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैनसोमवार को अपने कार्यालय में जिला स्तरीय

अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी काे संबाेधित कर रहे थे। इसमे जिले में घटित अपराध

के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने

कहा कि सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है, जिस पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ

ही अस्पताल से आने वाले रुक्कों पर की गई कार्रवाई का भी फीड बैक लिया जा रहा है, रुक्कों

पर समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने

कानून व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए निर्देश

दिए कि महिलाओं की सुरक्षा, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध शराब माफियाओं

के खिलाफ सचेत होकर सख्त कार्रवाही अमल में लाएं। पीओ, बेल जंपर को काबू किया जाए,

फुट पेट्रोलिंग के साथ ही सभी मुख्य मार्गों, चौराहों, हाइवे व इंटर स्टेट नाकों पर

संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग की जाए। जेल से बाहर आए अपराधियों पर नजर रखने

व रात्रि में प्रभावी गश्त करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि

जिन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है, उनका खुलासा करके वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि

अपराध पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने इस दौरान तीन नए आपराधिक कानूनों

बारे भी जानकारी देकर इनके तहत कार्रवाई करने के लिए उचित निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना के पेंडिंग केसों व केस प्रॉपर्टी

का शीघ्र से शीघ्र निपटारा करवाए। पुराने वाहन जो थानों में खड़े हैं उनको डिस्पोज

करने के लिए निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने यातायात अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे

ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा न होने दें, उन्होंने निर्देश दिए

कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले, ओवर स्पीड, बिना नंबर प्लेट तथा

बुलेट वाहनों से पटाखे बजाने वालो वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त

व प्रभावी कारवाही करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हरियाणा सरकार क़ी भ्रष्टाचार के विरुद्व जीरो टालरेंस नीति

को दृढ़तापूर्वक लागू करके इसमे संलिप्त किसी भी पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध प्रभावी

कारवाही की जाएगी। इसलिए ईमानदारी व नेक नीति से बिना किसी के दबाव में आकर अपना कार्य

करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story