सोनीपत: बड़ौली का संगठन के प्रति समर्पण और जुड़ाव प्रेरणादायी : डॉ. अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: बड़ौली का संगठन के प्रति समर्पण और जुड़ाव प्रेरणादायी : डॉ. अर्चना


- हवन

कर भाजपा नेताओं ने बड़ौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

सोनीपत, 28 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार में चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली के जन्मदिन

पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोहन लाल बड़ौली का संगठन के प्रति समर्पण,

सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव प्रेरणादायी है। उन्होंने संगठन

को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है। उनका अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक

है। उन्होंने बड़ौली के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

गन्नौर

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि बड़ौली का सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और

कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जुड़ाव उनकी पहचान है। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी

है। उन्होंने कामना की कि बड़ौली इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ समाज और संगठन की सेवा

करते रहें।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि बड़ौली ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने

में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका सहज व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रेरणा

देता है। मोनिका दहिया ने कहा कि बड़ौली का व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत

है और उन्होंने संगठन व समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाई है।

जिला

अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि बड़ौली के मार्गदर्शन और अनुभव से कार्यकर्ताओं को

लगातार प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा नेता माई राम कौशिक, गोहाना जिला अध्यक्ष

विजेंद्र मलिक, सोनीपत जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू, तरुण देवीदास, राजकुमार कटारिया

और जिला सचिव नरेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story