हांसी : कांग्रेस विधायक का अपने ही ससुराल में ही विरोध, युवा हुए उग्र

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : कांग्रेस विधायक का अपने ही ससुराल में ही विरोध, युवा हुए उग्र


गांव के जोहड़ की हालत दयनीय बनी,नहीं हो रही सुनवाई

हांसी, 30 मई (हि.स.)। जिले के नारनौंद क्षेत्र

के विधायक जस्सी पेटवाड़ का उनके ससुराल मदन हेड़ी में ही विरोध शुरू हो गया है। गांव

के युवाओं ने जस्सी पेटवाड़ के बहिष्कार का ऐलान करते हुए कहा कि गांव में जोहड़ की हालत

काफी खराब है। इसका पानी पूरा हरा हो गया है। इसमें नहाने वाले पशु बीमार हो रहे हैं।

इसको लेकर विधायक से कई बार गुहार लगा चुके हैं, यहां तक कि विधायक के ससुर को भी बता

चुके हैं। मगर उनका कहना है कि यह काम सरपंच का है।

मदन हेड़ी गांव में धरने पर बैठे युवाओं ने शनिवार

को बताया कि वे कई बार वीडियो बनाकर भी समस्या को सोशल मीडिया पर डाल चुके हैं। उनका

मकसद सिर्फ काम करवाना था मगर विधायक के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। युवकों ने वीडियो

जारी कर बताया कि चुनाव में जस्सी को जितवाने के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। सोचा था गांव

का दामाद विधायक बनेगा, तो हमारे काम होंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि अब कांग्रेस

विधायक से उनकी उम्मीद खत्म हो गई है। वीडियो डालने पर उनकी टीम के लोग कॉमेंट करते

हैं, मगर काम नहीं करते। ग्रामीण बोले अब वह कभी विधायक के दरवाजे नहीं जाएंगे, बल्कि

अपने स्तर पर ही चंदा इकट्ठा करके जोहड़ का काम करवाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि

अगला चुनाव जब आएगा, तो उसमें जस्सी पेटवाड़ से हिसाब किताब किया जाएगा।

युवाओं ने बताया

कि गांव में मछली पालन के लिए तालाब का ठेका उठना था। मगर उन्होंने इसका विरोध किया,

क्योंकि वो तालाब में तरह-तरह के कैमिकल डालते हैं। अगर वो ठेका हम उठने देते, तो गांव

में सब काम हो जाते। तालाब तक पानी की लाइन भी डल जाती। ग्रामीणों ने कहा कि 28 लाख

का खर्चा दिखाकर लाइन डाली जा रही है, वो भी घटिया क्वालिटी के पाइप लगा रहे हैं और

उसका कोई लेवल भी नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story