हांसी : टोल के नाम पर अन्य राज्यों की बजाये हरियाणा में खुली लूट : राजेन्द्र सोरखी

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : टोल के नाम पर अन्य राज्यों की बजाये हरियाणा में खुली लूट : राजेन्द्र सोरखी


हांसी 04 फरवरी

(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश

में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार की जन विरोधी नतियों से हर वर्ग में तीव्र रोष है। सरकार

का काम जनता को सुख-सुविधाएं देने की बजाये उन्हें किसी न किसी रुप में लूटना रह गया

है। चाहे वह लूट तरह-तरह के टैक्सों की हो, जरुरत के सामान के रेट बढ़ाकर अथवा अन्य

कई तरह के हथकंडे अपनाकर भोली-भाली जनता पर बोझ डालना हो।

राजेन्द्र सोरखी

ने बुधवार काे कहा कि इस सरकार के राज में हरियाणा में टोल के नाम पर अन्य राज्यों की बजाये खुली

लूट की जा रही है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने समय अवधि पूरी होने पर

जनहित को देखते हुए 18 टोलों को बंद कर दिया है जिसकी पूरे पंजाब में सराहना की जा

रही है।

उन्होंने प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बताया कि छोटे से प्रदेश हरियाणा में

45 किलोमीटर दूरी के हिसाब से 75 टोल प्लाजा हैं जबकि हरियाणा से 4 गुणा बड़े प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के गुजरात में 142 किलोमीटर के हिसाब से सिर्फ 62 टोल प्लाजा हैं। इसके

अलावा हरियाणा से 5 गुणा बड़े टोल मंत्री नितिन गडकरी के महाराष्ट्र में 188 किलोमीटर

के हिसाब से 87 टोल हैं। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार व इस पार्टी

को चला रहे शीर्ष नेता हरियाणा को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं। भाजपा की जन विरोधी

नीतियों के कारण आम जनता पिस रही है और सत्ता में बैठे लोग आंखें बंद करके तमाशा देख

रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की

है कि छोटे से हरियाणा प्रदेश की जनता को इस लूट से छुटकारा दिलाया जाये।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story