हांसी में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल


डायल-112 टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हांसी, 11 मई (हि.स.)। इंदिरा कॉलोनी चौक के

नजदीक हुए एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।

हादसा रविवार रात को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत के दौरान हुआ। परिजनों

ने कहा कि आसपास के लोगों से मिली सूचना के अनुसार वहां तीन बाईक आपस में टकराई थी,

लेकिन जब हम मौके पर पहुंचे, तो वहां सिर्फ एक ही बाइक पड़ी थी। बाइक की टक्कर में घायल एक युवक की मौत हो गई

जबकि दो युवक घायल हो गए।

मृतक की पहचान जगदीश कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय

रोकित के रूप में हुई है। हादसे में घायलों की पहचान साहिल के रूप में हुई है। इनमें

से एक साहिल सब्जी मंडी में काम करता है, जबकि दूसरा वेल्डिंग का कार्य करता है। दोनों

की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है और दोनों जगदीश कॉलोनी के रहने वाले हैं।

तीनों बाइक पर कहीं जा रहे थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक

एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वे इंदिरा कॉलोनी चौक के पास पहुंचे, तो

उनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क

पर जा गिरे और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और

घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोकित को मृत घोषित कर दिया,

तथा दोनों घायल युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हिसार

रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है

जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

दूसरी बाइक पर सवार युवकों के बारे में फिलहाल

कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्हें भी गंभीर

चोटें आई थीं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस घायलों के बयान दर्ज

कर दुसरी बाइक पर सवार युवकों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story