जींद : साइबर ठगों ने दो लोगों को लगाया अढ़ाई लाख का चूना

WhatsApp Channel Join Now
जींद : साइबर ठगों ने दो लोगों को लगाया अढ़ाई लाख का चूना


जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को अढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिए है।

गांव अमरावली निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 18 जुलाई को उसने इंस्टाग्राम पर एड देखी थी। जिसमे एविगेटर गेम खेलने पर अच्छा मुनाफा बताया गया था। जिस पर उसने एड पर क्लिक पर कर दिया। जिसके साथ गेमिंग एप डाउन लोड हो गया। जिस पर एप पर पैमेंट के अलग-अलग लिंक मिले। जिस पर उसने उसी दिन पांच सौ व पांच हजार तथा दूसरे खाते से पांच हजार तथा 45 हजार रुपये व पचास हजार उनके कहे अनुसार यूपीआई के माध्यम से भेज दी। कुल मिला कर उसने एक लाख, पचास हजार पांच सौ रुपये आरोपितों के खाते में डाल चुका था। बावजूद इसके न तो उसे मुनाफा मिला और न ही उसकी राशि को वापस लौटाया गया। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने रवि की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रूपगढ़ निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में कार्यरत है। गत 18 जुलाई दोपहर को वह अपनी डयूटी पर था। उसी दौरान उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया। जिसने कहा कि आपके लड़के का किसी उसके दोस्त ने गलत प्रयोग किया है।

उस लड़के के साथ आपके बेटे को भी पकड़ लिया है। फिर दो मोबाइल नंबर देकर एक लाख उनके खाते में जमा करवाने तथा लड़के को छुड़वाने की बात कही। जिसके बाद उसने एक लाख रुपये गुगल पे के माध्यम से आरोपितों के खाते में भेज दिए। जिसके बाद उसने अपने बेटे से बात करवाने की बात कही। जब उसने आवाज को सुना तो वह उसके बेटे की नही थी। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story